Police Ranks and Badges in India | Indian Police officer Ranks and Badges



Police Ranks and Badges in India | Indian Police officer Ranks and Badges

भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh

मस्कार दोस्तों इस लेख के माध्यम से आप जानोगे भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक (Rank) और बेज (Badges) | Indian Police officer Rank and Badges के बारे में | पुलिस विभाग पद के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों की एक अलग पहचान होती है। सभी पुलिसकर्मियों की वर्दियों पर अलग-अलग बैजलगे रहते हैं जिससे आप इस बैज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन-सा अधिकारी किस पद का अधिकारी है| इस लेख में, आपको विभिन्न पुलिसकर्मियों के पद एवं उसके वर्दी पर लगे बैज का विवरण दे रहे हैं ताकि आप किसी पुलिसकर्मी को देखते ही आसानी से पता लगा सकें कि वह पुलिसकर्मी किस पद पर कार्यरत है|

आइए इस लेख में जानते है कि भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं गैर-राजपत्रित अधिकारियों के बैजऔर रैंक क्या है?

Youtube video here...


    भारतीय पुलिस सेवा के गैर-राजपत्रित अधिकारी, रैंक एवं उनके बैज

    1. पुलिस कांस्टेबल (PC)

    इनके वर्दी पर कोई बैज नहीं रहता है, मतलब कि पुलिस कांस्टेबल सादा वर्दी धारण करते है

    2. वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC)

    वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC) कि वर्दी पर सफ़ेद रंग की दो पट्टी लगी होती है| यह पद उत्तर प्रदेश पुलिस में अस्तित्व में नहीं है |

    3. पुलिस हेड कांस्टेबल (HC)

    पुलिस हेड कांस्टेबल (HC) के वर्दी पर सफ़ेद रंग की तीन पट्टी लगी होती है|
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh

    4. सहायक पुलिस उप निरीक्षक (ASI)

    सहायक पुलिस उप निरीक्षक अथवा असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के वर्दी पर एक स्टार (पीतल धातु के) लगा होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है| यह पद उत्तर प्रदेश पुलिस में अस्तित्व में नहीं है| मिनिस्टीरियल स्टाफ में है |

    5. पुलिस उप निरीक्षक (SI)

    पुलिस उप निरीक्षक या सब-इंस्पेक्टर (SI) के वर्दी पर दो स्टार (पीतल धातु के ) का निशान होता है तथा  इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|

    6. पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) (INS)

    पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के वर्दी पर तीन स्टार (पीतल धातु के ) का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh

    भारतीय पुलिस सेवा के राजपत्रित अधिकारी, रैंक एवं उनके बैज

    1. सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 1 साल बाद) (Asst.SP)

    सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 1 साल बाद) के वर्दी पर एक स्टार (सफ़ेद धातु के) का निशान होता है|

    2. सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद) (Asst.SP)

    सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद) के वर्दी पर दो स्टार (सफ़ेद धातु के) का निशान होता है|

    3. सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक (ACP या DSP)

    सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक के वर्दी पर तीन स्टार (सफ़ेद धातु के) का निशान होता है| Metropolitan cities में  DSP को असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ACP) भी कहते हैं|
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh

    4. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. DCP या Addl . SP)

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ (सफ़ेद धातु का) का निशान होता है| Metropolitan cities में ASP को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (Addl.DCP) भी कहते हैं|

    5. पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक (DCP या SP)

    पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ (सफ़ेद धातु का) और एक स्टार (सफ़ेद धातु का) का निशान होता है| Metropolitan cities में SP को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं|
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
    6. पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DCP या SSP)
    पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ (सफ़ेद धातु का) और दो स्टार (सफ़ेद धातु के)  का निशान होता है| Metropolitan cities में SSP को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं|

    7. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक (ADL.CP या DIG)

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ (सफ़ेद धातु का ) और तीन स्टार (सफ़ेद धातु के) का निशान होता है| Metropolital cities में DIG को एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस” (Add.CP) भी कहते हैं|

    8. संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक (JCP या IGP)

    संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक के वर्दी पर एक स्टार (सफ़ेद धातु का) और एक तलवार(सफ़ेद धातु के) का निशान होता है| Metropolitan cities में IGP को जवाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (JCP) भी कहते हैं|

    9. पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक (CP या DGP)

    पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ (सफ़ेद धातु के) और एक तलवार (सफ़ेद धातु के) का निशान होता है| Metropolitan cities में DGP को कमिश्नर ऑफ पुलिस” (CP) भी कहते हैं|
    भारतीय पुलिस अधिकारी की रैंक और बेज | Indian Police officer Rank and Badges | Indian Police officer Rank and Badges in Uttar Pradesh
    10. खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक (भारत सरकार) (DIB)

    खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ (सफ़ेद धातु का), एक स्टार (सफ़ेद धातु का) और एक तलवार (सफ़ेद धातु का) का निशान होता है|

    Read also...
    1. दहेज़ उत्पीड़न में  तुरंत गिरफ़्तारी,सुप्रीम कोर्ट का  निर्णय 
    2. समलैंगिकता अपराध नहीं-सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय
    3. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम(अत्याचार निवारण) संशोधन 2018मुख्य प्रावधान तथा सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
    4. शादी के बाद संबंध बनाना अपराध नहीं- सुप्रीम कोर्ट
    5. पुलिस चालान के नियम तथा नागरिकों के अधिकार | Citizen Rights during Police Challan

    Post a Comment

    2 Comments

    I'm certainly not an expert, but I' ll try my hardest to explain what I do know and research what I don't know.

    Please do not spam comment.