Uttar Pradesh District Police station, District Branch and Zonal, Range Branch New Fixation of Police Force- Revised 6 Feb 2019


उत्तर प्रदेश जनपदीय थानों, शाखाओं तथा अजनपदीय शाखाओं के पुलिस बल नया नियतन 06 Feb 2019 

मस्कार दोस्तों इस लेख में, मैं आपको बताने वाला हूं उत्तर प्रदेश पुलिस बल जनपदीय/ अजनपदीय शाखाओं के लिए वर्ष 2008 में जो मानक नियतन निर्धारित किए गए थे उन मानक को शिथिल करते हुए पूर्व में निर्धारित नियतनको संशोधित किया गया है।

शासनादेश संख्या डीजी-चार-स्थाo-नियतन/2019/301 दिनांकित 06 फरवरी 2019 मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के विभिन्न थानों, जनपद की विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों तथा अजनपदीय के शाखाओं जैसे आईजी कार्यालय, डीआईजी कार्यालय इत्यादि में पूर्व में निर्धारित पुलिस बल के नियतन को संशोधित किया गया है तथा नया नियतन बनाया गया है। कहने का तात्पर्य है कि जनपद के अंतर्गत थाना कार्यालयों, जनपद की विभिन्न शाखाओं के लिए कितना पुलिस बल तैनात रहेगा उसको नियत किया गया है। इसके साथ अजनपदीय शाखाओं जैसे डीआईजी कार्यालय में कितने निरीक्षक, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल कॉन्स्टेबल रहेंगे तथा इसी तरह से जनपद की विभिन्न शाखाओं पर कितने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल नियुक्त रहेंगे तथा थाना कार्यालय पर कितने हेड कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल रहेंगे, कितने पैरवी / डांक में रहेंगे, कितने संतरी duty पर रहेंगे इसको निर्धारित किया गया है।  यह आदेश मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किया गया है।
Read also...FIR (First Information Report) क्या है | FIR kaise darj kare  

वर्ष 2016 में शासन द्वारा स्वीकृत पद उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 40000, हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस  60000 तथा कांस्टेबल नागरिक पुलिस 173912।  अजनपदीय शाखा हेतु दिनांक 9:10 18 को स्वीकृत किया गया नियतन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 1691, हेड कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस 1964, कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस 3703 । जीआरपी हेतु स्वीकृत नियतन उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 358, हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस 570, कांस्टेबल नागरिक पुलिस 3982 । जनपदीय कार्यालयों एवं थाना हेतु वर्तमान में स्वीकृत पद उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 37283, हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस 57466, कॉन्स्टेबल पुलिस 166227।
जनपदों में कार्यालयके नियतन निर्धारित करने के लिए जनपदों को 03 Category में बांटा गया है। A, B तथा C जो नीचे आदेश में दिखाया गया है। जनपदों की संवेदनशीलता को देखते हुए दो category में बांटा गया है।


Youtube video link on this topic below-


थाना का नया नियतन:

कार्यलेख पर 2 हेड कॉन्स्टेबल ना0 पु0 तथा 02 कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस (12 घंटे की शिफ्ट), संतरी duty के लिए 3 कांस्टेबल, पैरवी/डांक के लिए 2 आरक्षी, हवालात duty के किये 02 कॉन्स्टेबल, मालखाना के किये 1 HCCP, 1 CCP, reserve/leave reserve 6 कॉन्स्टेबल। इसी तरह से विवेचना तथा शांति व्यवस्था डयूटी के लिए नियतन किया गया है जिसको नीचे आदेश में दिखाया गया है।

इसी तरह से जोनल कार्यालय तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय के लिए नियतन किया गया है। नीचे आदेश को आप देख सकते है कि किस कार्यालय या थाना या शाखा पर कितना पुलिस बल नियत किया गया है।

उत्तर प्रदेश जनपदीय थानों, शाखाओं तथा अजनपदीय शाखाओं के पुलिस बल नया नियतन 06 Feb 2019 Govt Order Below-

 Read also...
  1. Zero FIR (शून्य प्राथमिकी) किसे कहते है | पुलिस #ZeroFIR (#0FIR) पर कैसे कारवाही करती है | Zero First Information Report Kya hai
  2. पुलिस FIR दर्ज न करे तो क्या करें
  3. FIR और NCR में अंतर
  4. झूठी FIR से कैसे बचें | How to Cancel Fake FIR (Section 482 Crpc)
  5. FIR कौन दर्ज करा सकता है
  6. FIR के लिए प्रार्थना पत्र में क्या क्या लिखा जाता है
  7. FIR police complaint format hin hindi
  8. Legal Action for False FIR


Post a Comment

0 Comments